डोरिगंज
“”””””””””””
जिला महासचिव विक्की यादव के नेतृत्व में गरखा विधानसभा के काजीपुर हाई स्कूल के प्रांगण में एक अहम बैठक बुलाई गई जिसमें संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की गई मुख्य रूप से समिल हुए जिला अध्यक्ष सारण दीपक कुमार यादव, अमनौर विधानसभा अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, परसा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सरकार, सोनपुर प्रखंड अध्यक्ष राजवीर यादव, हैप्पी यादव, राहुल यादव, अभिषेक यादव, विकास कुमार यादव, हिमांशु कुमार,ये सभी तमाम सारथी सेना के पदाधिकारीगण साथ ही साथ सैकड़ों कार्यकर्ता गण इस बैठक में हिस्सा लिए इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दीपक कुमार यादव ने बताया कि समाज के हर लोगों को सारथी बनाने के लिए हम हर वक्त तत्पर हैं इस संगठन से समाज में चल रहे भेदभाव ऊंच-नीच गरीबों लचारो असहाय लोगों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को हम सभी सारथी सेना के कर्मठ कार्यकर्ता गण हर संभव उनके हक और अधिकारों को दिलाने का कार्य करेंगे साथ ही उन्होंने कई लोगों को सदस्यता ग्रहण भी करवाया साथ ही साथ नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दिए।
वहीं जिला महासचिव विक्की यादव ने संबोधित करते हुए कहां की संगठन, प्रबन्ध अध्ययन का एक उत्तेजक एवं चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है।जिसे व्यवसाय में ही नहीं, बल्कि प्रत्येक क्षेत्र में सफलता का आधार सुदृढ़ संगठन एवं समन्वय व्यवस्था ही है।जो मनुष्य की सभी क्रियाएँ संगठन के अन्दर ही होती है। संगठन के बिना मानव जीवन की कोई भी क्रिया व्यवस्थित रूप से नहीं चल सकती है। हम संगठन में ही जन्म लेते हैं, शिक्षा प्राप्त करते हैं तथा हममें से अधिकांश लोग संगठन में ही अपना जीवन व्यतीत करते हैं। संगठन के बिना प्रबन्ध वैसे ही प्रभावहीन है जैसे बिना आत्मा के शरीर। साथ ही उन्होंने कहा कि इससंगठन में कोई जातिगत भेदभाव नहीं है। इस संगठन में हर धर्म हर समुदाय के लोग जुड़ सकते हैं और सारथी बनकर एक नए समाज का निर्माण आज के युवा ही कर सकते हैं साथ ही उन्होंने कहा कि सारथी सेना एकमात्र संगठन है जो पूरे भारत में एक नई सोच लेकर आई है साथ ही खुशियां जाहिर करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजन यादव जी को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।




Recent Comments