
सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे ई. जय प्रकाश सिंह ने दुष्कर्म पीड़िता का जाना कुशलक्षेम
#पीड़िता का रामाधार सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एकमा में निःशुल्क टीचर ट्रेनिंग दिलाने का दिया भरोसा
छपरा : सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी रहे ई जय प्रकाश सिंह ने दुष्कर्म पीड़िता का हाल पटना स्थित पीएमसीएच में जाना।साथ ही ईलाज में मदद के लिए नगद ₹5000/- रु की राशि प्रदान की।वहीं परिजनों के हौसला अफजाई करते हुये पीड़िता लड़की को एकमा के रामाधार सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में निःशुल्क डीईएलएड की पढ़ाई की वचन दिया।ज्ञात हो कि ई जय प्रकाश सिंह एकमा रामाधार सिंह शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय ने निदेशक है।मालूम हो कि हाल ही में छपरा के रौजा की लरकी से दुष्कर्म की घटना घटित हुई थी।जिसकी इलाज तीन दिनों से पटना पीएमसीएच में चल रही है।जबकि मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली है।




Recent Comments