सारण :स्कूल से कम्प्यूटर चोरी
मढौरा (सारण) स्थानीय थाना क्षेत्र के नौतन गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल से बीती रात अज्ञात चोरों ने एक कम्प्यूटर सेट की चोरी कर ली । मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने एक आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है ।
बाताया जाता है की सोमवार को घने कोहरे का लाभ ऊठाकर चोरों ने कार्यालय में पिछली दरवाजा तोड़ प्रवेश कर गये । फिर कार्यालय के कम्प्यूटर चोरी कर फरार हो गये । इस चोरी के वारदात के बाद मंगलवार सुबह में स्कूल प्रबंधन को चोरी की घटना की पता चल पाया ।
तब जाकर डीएवी पब्लिक स्कूल के संचालक रोहित कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर न्यायोचित कारवाई के लिये मामला दर्ज कराया ।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने बताया की आवेदन मिला है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।




Recent Comments