सारण :जागो जागो रे मतदाता तुम हो भारत के भाग्य विधाता

छपरा :दिनांक 25-01 -2018
राष्ट्रीय सेवा योजना जगदम कॉलेज इकाई छपरा के द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी जागो चौधरी के नेतृत्व में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को कॉलेज परिसर से राजनीतिक शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ केदार कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर राजेंद्र सरोवर ,नगर पालिका चौक, थाना चौक, से होते हुए राजेंद्र स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हो गई। रैली में स्वयंसेवक हाथों में तख्ती लिए हुए थे जिसमें विभिन्न नारे जैसे पहले मतदान फिर जलपान ,जागो जागो रे मतदाता तुम हो भारत के भाग्य विधाता, आदि लिखे हुए थे ।
राजेंद्र स्टेडियम में सभी राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शपथ लिया एवं संकल्प लिया कि भविष्य में सब को मतदान के लिए प्रेरित करके मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करेंगे ।
इस अवसर पर राष्ट्रपति से सम्मानित मन्टु कुमार यादव, प्रिंस कुमार, रणजीत कुमार ,सन्नी सुमन , मक्केशर पंडित, कुमारी पंखुड़ी ,मनीष कुमार ,अरुण, ममता ,विशाल सिंह ,सिंकी, गुड़िया, राजेंद्र ,अनिल ,किसन, शमशाद ,निधि ,प्रियंका प्रीति रौशनी, नीतू ,प्रीति, मृत्युंजय, विवेक ,रवि ,प्रदुम ,आदि उपस्थित थे।।।।




Recent Comments