सारण :अमनौर में  कालाबाजारी के संदेह में जप्त अनाज किसानों के थे , सत्यापन के बाद प्रशासन ने किया मुक्त

#दैनिक खोज खबर डेस्क 
अमनौर 
शनिवार को पुलिस द्वारा जब्त किया गया दो ट्रक खाद्दान्न स्थानीय किसानों का होने के बाद खाद्यान्न विमुक्त किया गया . व्यापारी कुणाल साह ने पुलिस को बताया कि उक्त खाद्यान्न किसानों से खरीदकर मील में ले जाया जा रहा था. वहीं  दर्जनों किसान  भी थाने पहुंच उक्त गेंहू को अपना बताया.  किसानों के बुलावे पर स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर ने मौके पर जांच अधिकारियों से  किसानों के बयान तथा पकड़े गए गेंहू की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई करने की बात कही . विधायक व  किसानों के इस दलील पर स्थानीय अधिकारियों  ने  वरीय अधिकारी से दिशा निर्देश लिया. मौके पर मौजूद सीओ सह एमओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, इन्सपेक्टर जयप्रकाश पंडित, अमनौर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार व अन्य अतिथियों ने उक्त खाद्यान्न का जांच किया. जांचोपरांत अधिकारियों ने उक्त पकड़े गए खाद्यान्न को किसान का होने की पुष्टि करते हुए सभी किसानों से लिखित बयान लेकर  पकड़े गए खाद्यान्न को विमुक्त किया.