सारण :मढ़ौरा और बेला रेल कारखाने में किसानों के आश्रितों को नौकरी देने की भाकपा ने की मांग
#मुरारी बाबा
भेल्दी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सारण इकाई का 23 वा जिला सम्मेलन दीप नारायण सिंह नगर भेल्दी में दूसरा सत्र शुरू हुआ।जिसका उद्घाटन पार्टी के राज्य सचिव मण्डल सदस्य का रामबाबू कुमार ने किया।
उन्होंने अपने संबोधन में भयंकर महंगाई और प्रलयकर बेकारी एवं सर्वव्यापी भ्रष्टाचार के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए, इसे प्रस्त करने हेतु पार्टी को मजबूत करने का आवाहन किया।सम्मेलन में जिला सचिव रामबाबू सिंह ने अपना प्रतिवेदन पेश किया और जिले के चतुर्दिक विकास हेतु पार्टी संगठन का आंदोलन में जिम करने की आवश्यकता पर बल दिया सम्मेलन में मदौरा चीनी मिल को चालू करने छपरा-मुजफ्फरपुर रेल लाइन बिछाने का कार्य तीर्व करने जिले में स्थापित मढ़ौरा एवं बेला में किसानों को नौकरी देने में जिला जिन लोगों का भुगतान नहीं हुआ है। अविलंब देने कल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने राशन की राशन को नियमित वितरण करने आदि संबंधित प्रस्ताव पारित किया। सम्मेलन में विजय शर्मा राजकिशोर शर्मा अवधेश कुमार प्रो भूपेश प्रसाद संजय सिंह नरेंद्र राय शिवजी दास राजेन्द्र द्विवेदी चुल्हन प्रसाद सिंह महेंद्र प्रभाकर अब्दुल हक़ीन सुखनंदन सिंह राठौर प्रो राजाक हुसैन ने सचिव के प्रतिवेदन विधानसभा में भाग लेने के लिए पार्टी को गांव-गांव में ले जाने का संकल्प किया।




Recent Comments