राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया ।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 दिसंबर को बरवा सेमरा घाट पंचायत स्थित बघमरपुर गांव में आने को लेकर प्रशासन चौकस है ।इसको लेकर बघमरपुर गांव में तैयारी जोरों पर है ।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गन्ने की कटाई सड़क की सफाई एवं हेलीपैड की व्यवस्था की जा रही है ।बता दें कि बघमरपुर गांव में के रामभरोस सिंह के पुत्र देवानंद सिंह द्वारा इजराइल तकनीक से मछली का उत्पादन किया जा रहा है ।वह पढ़ाई करके इंजीनियर की नौकरी छोड़ मत्स्य पालन में जुटा है। जिसे देखने के लिए मुख्यमंत्री आ रहे हैं ।वे बिहार में मत्स्य पालन का बढ़ावा देने के लिए उक्त तकनीक को देखेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सरिसवा बाजार से लेकर बघमरपुर गांव तक सड़क पर पानी का छिड़काव एवं टूटी हुई सड़क की मरमत दिन रात एक करके किया जा रहा है।वही इस होनहार लड़का देवानन्द को लेकर आसपास के ग्रामीणों में हर्ष ब्याप्त है।