सारण :माँ शारदा देवी चैलेंजर टॉफी पर भटौरा टीम का कब्जा
#रम्भा गुप्ता की रिपोर्ट
तरैया।28.01.2018
प्रखंड के गवन्द्री नेपाल सिंह उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान में मढ़ौरा शारदा गारमेंट्स द्वारा माँ शारदा देवी चैलेंजर टॉफी किर्केट मैच का आयोजन किया गया।जिसमें फाइनल मैच रविवार को भटौरा स्मार्ट किर्केट टीम एवम रसूलपुर- कटसा सीसी किर्केट टीम के बीच खेला गय।टॉस जीत कर रसूलपुर -कटसा की टीम प्रथम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 65 रनों पर ही सिमट गयी।जवाबी पारी खेलते हुए भटौरा की टीम ने छः ओवरों में ही तीन विकेट खोकर अपना लक्ष्य हासिल कर लिया।और सात विकेट शानदार जीत हासिल किया। मैन ऑफ द मैच एवम बेस्ट प्लेयर आलोक कुमार सिंह को मिला । मैच का उद्घाटन फीता काटकर मढ़ौरा एसडीओ संजय कुमार राय ,मुखिया संजीव कुमार सिंह एवम मुखिया संघ के प्रवक्ता धनंजय कुमार सिंह ने सयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजक ब्रजेश सिंह ने उक्त चीफ गेस्ट को साल देकर सम्मानित किया।तथा विजयी टीम को शिल्डकॉप देकर स्थानीय मुखिया संजीव कुमार सिंह एवम मुखिया धनजंय कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया।