सारण : मशरक में एड्स दिवस पर आयोजित हुआ सेमिनार
———–
मशरक से रोहित कश्यप की रिपोर्ट – ✍
————

मशरक के बासुदेव सिंह मेमोरियल बीएड कालेज में विश्व एड्स दिवस पर वृहद सेमिनार का आयोजन किया गया । मुख्य वक्ता एनएमसीएच में डॉ पुनीत सिंह ने बताया कि एड्स के लिये सामजिक जागरूकता जरूरी है । हर एचआईवी एड्स नही होता क्योंकि एड्स एक बीमारी है, एचआईवी नही । इससे बचाव के लिये संयम के साथ सुरक्षित रक्तदान या इंजेक्शन लेने के दौरान इसके संक्रमण पर सजग रहना होगा । सेमिनार में डॉक्टरों ने मच्छर एव जानवरो के काटने से भी एड्स होने नही होने पर वृहद चर्चा की । जिस पर डॉ पुनीत ने बताया कि एचआईवी पीड़ित जानवर के काटने से भी प्रभाव पड़ता है, लेकिन मच्छर के काटने से इसका प्रभाव लगभग शून्य होता है । सेमिनार का विधिवत उद्घाटन कॉलेज के प्रबंध निदेशक अधिवक्ता ऋतुराज सिंह के साथ डॉ पुनीत सिंह एव पंकज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य नन्दकिशोर सिंह एव संचालन प्रो मनोज कुमार सिंह ने किया। कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत एव उच्च विद्यालय मशरक की छात्रा पल्लवी ने योगा प्रस्तुत किया। संबोधित करने वालों में शिक्षक नेता रामजीवन सिंह जीवन , डॉ शैलेन्द्र सिंह , डॉ चंद्रशेखर सिंह, ऋषिराज, डॉ मनोज कुमार सिंह , महेश प्रसाद चौरसिया, ओमप्रकाश राजापुरी , नरेन्द्र तिवारी, प्रशांत सिंह, राजीव कुमार सिंह , नवीन भास्कर सहित अन्य थे।




Recent Comments