वाराणसी,13 अप्रैल2020;
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (CoronaWarrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के एकाउंट में लेखा सहायक(SSO) के पद पर कार्यरत अमित कुमार रजक ने लाॅकडाउन की विषम अवधि में कार्यालय में काम करके रेलवे की आवश्यक सेवाओं से संबंधित बिलों का भुगतान करा कर सेवाओं को बहाल रखने का दायित्व निभाया है । लॉकडाउन के बावजूद, उन्होंने लंबे समय से पेन्डिंग बिल जैसे:- जनरल इम्प्रेस्ट के 170,पूर्व सैनिकों के 10, कोविड-१९ बचाव सामग्री के 02 एवं स्टेशनों की स्वच्छता/सफाई/सेनेटाइजेशन के 70 बिलों को मंजूरी देकर मंडल के प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे कालोनियों को कोरोनॉ वायरस से लड़ने हेतु शसक्त किया । इसके अतिरिक्त इन्होंने अपने सहकर्मियों को कोविड-19 से सुरक्षा के उद्देश्य से फेस मास्क,हैण्ड सेनेटाइजर और हैण्ड ग्लब्स का वितरण भी किया है। इस कठिन समय में उनके कृत्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए इन्हें ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’ घोषित किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।

इनपुट-अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी