सारण :बाल विवाह और दहेज उन्मूलन के लिये निकला रथ का छपरा में जद यू कार्यकार्ताओं ने किया स्वागत 

छपरा 
शुक्रवार  को सारण जिला जद (यू0) अध्यक्ष अल्ताफ आलम” राजू” के अध्यक्ष्ता में शहर के थाना चौक पर  मुख्यमंत्री  नितीश कुमार द्वारा बाल बिवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ निकाले गये जागरूकता  लिए झंडी दिखा कर रवाना किये गये रथ का स्वागत किया गया । रथ बिहार के सभी जिलो में घूम घूम कर दहेज प्रथा और वाल विवाह के खिलाफ प्रचार प्रसार कर है । श्री आलम ने कहा की शराब बन्दी के बाद अब बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध करने का जद (यू0) परिवार संकल्पित है । बिहार के मुखिया  नितीश कुमार का सोच आला किस्म का है । इस अभियान का प्रचार प्रचार के लिये युवा पीढ़ी को आगे आना होगा।  तभी जाकर वाल विवाह और दहेज प्रथा को समाज के निचले स्तर तक पहुचाया जा सकता है । रथ का स्वागत करने वालो में पूर्व जिला अध्यक्ष तपेस्वर सिंह, मुरारी सिंह, महिला अध्यक्ष कुसुम रानी, जयप्रकाश यादव ,अनवर मन्सूरी, भोला सिंह, पसुपतिनाथ पटेल, मनोज पटेल, राणा सिंह पिंटू, इम्तेयाज परवेज ,हरेंद्र सिंह, काजिम रजा रिजवी , संभु मांझी ,छात्र नेता दीपक कुमार, दीपक सिंह परमार ,एवम् पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।