सारण :बंगलौर से मजदूर का शव पहुंचा गांव, मचा कोहराम
#अजहर करीम की रिपोर्ट

इसुआपुर (सारण)
उसरी महादलित बस्ती में गुरुवार की देर शाम मजदूर का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया।25 वर्षीय मृतक गुड़ु राम बंगलोर में राजमिस्त्री का काम करता था।वह मजदूरी करने के दैरान 29 जनवरी को चौथे तल्ले की जोराई करने के क्रम में भारे पर से गिर गया।मृतक तीन छोटे बहनो का इकलौता पालनहार था।बेटे की लाश देख वृद्ध पिता राजनारायण राम माँ लालती देवी दहारें मार मार कर रो रही थी।वही 13 वर्षीय बहन आरती 11वर्षीय बिंन्दू तथा 5 वर्षीय प्रीति का रो रो कर बुरा हाल था।पीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ाने आये प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव ने हर सम्भव सहायता देने की बात कही।वही ज़िला परिषद सदस्या गितासगर राम,सुधीर राम,सनोज कुमार, गंगासागर राम,श्रीराम राम ने भी पीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ाया।




Recent Comments