सारण :ट्रक ने बाइक मे मारी ठोकर ,बाइक सवार की मौत

मढौरा (सारण) गौरा ओपी क्षेत्र के गौरा-नगरा मुख्य पथ के महमदपुर गांव के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बारे मे बताया जाता है की शनिवार को अपराह्न मे दादा पोता बाइक से अपने मशरक थाना के पचखन्डा निवासी सवालिया ठाकुर एवं अनुराग ठाकुर किसी काम से छपरा बाइक से जा रहे थे।

गौरा ओपी क्षेत्र के महमदपुर मे छपरा के तरफ़ से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे बाइक सवार 20 वर्षीय अनुराग ठाकुर की बुरी तरह से कुचल जाने के कारण घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बुरी तरह से घायल दादा सवालिया ठाकुर की हालत गंभीर देखते हुवे नगरा पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद छपरा रेफर कर दिया गया।मृतक युवक दो भाई मे बड़ा था  ।गौरा ओपी इंचार्ज ने बताया की शव को पोस्टमार्टम हेतु छपरा भेज दिया गया ।

न्यूज़ इनपुट -विपिन कुमार मिश्रा ,मढौरा