सारण :मढौरा नगर के पार्षद होंगे हाईटेक,मिलेगा लैपटॉप
#पुराने एजेंसी को फिर मिला नगर के सफाई का जिम्मा ,सशक्त स्थाई कमिटी ने लिया निर्णय


मढ़ौरा (सारण)
नगर पंचायत के पार्षद अब हाईटेक होंगे, नगर पंचायत जल्दी उन्हें लैपटॉप देगी ।इसके साथ नगर पंचायत प्रशासन पार्षदों को लैपटॉप संचालित करने के लिए एक निशुल्क ट्रेनिग भी देगी ताकी पार्षद संचार क्रांति के आधुनिक तकनीक से जुड़ अपने क्षेत्र का विकास कर सके I नगर पंचायत में शुक्रवार को मुख्य पार्षद ललन राय की अध्यक्षता में संपन्न सशक्त कमिटी की बैठक में इसका निर्णय ले लिया गया है I जल्दी ही नगर के पार्षद को अब लैपटॉप उपलब्ध करा दिया जायेगा I इसके अतिरिक्त नगर की साफ सफाई को लेकर सदस्यों ने देर तक बात की,कमिटी ने साफ सफाई की व्यवस्था को वेहतर बनाने पर भी चर्चा किया I सदस्यों ने पूर्व से काम कर रही एजेंसी के काम पर संतोष व्यक्त करते हुए उसे फिर से साफ -सफाई का जिम्मा दे दिया है I हालांकि इस एजेंसी को साफ सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए गए है और हर हाल में मापदंडो को पूरा करने को कहा गया है I
#नगर सरकार कार्यालय को भी किया जायेगा सुविधायुक्त-
जरुरी संसाधन की कमी जूझ रहे नगर पंचायत कार्यालय को भी संसाधनयुक्त किया जायेगा I कार्यपालक पदाधिकारी मो. जमाल अख्तर अंसारी ने बताया कि नगर पंचायत कार्यालय के लिए जरुरी वस्तुओं की जल्दी खरीददारी की जाएगी I सशक्त कमिटी की बैठक में इससे सम्बंधित निर्णय सदस्यों ने लिया है I संसाधन की कमी से कर्मी और आम लोगों को हो रही परेशानी से अब निजात मिलेगी I
#वार्ड से छुटे कार्यों को पूरा किया जायेगा-
विकास कार्यों को लेकर नगर के कई वार्डो में कई कार्य छुटे हुए है I नगर पंचायत अध्यक्ष ललन राय ने बताया कि सशक्त कमिटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि वार्ड से छुटे कार्यों को पूरा करवाया जायेगा I विकास की बात को लेकर किसी वार्ड से कोई भेदभाव नहीं होगा और नगर के लोगों को नगर की सुविधा मिल सके इसका प्रयास किया जायेगा I बैठक में उप मुख्य पार्षद बिपिन सिंह, पार्षद मनोज सिंह, गीता देवी अमरजीत प्रसाद और लेखापाल रणधीर सिंह उपस्थित थे I
#साभार :संजीव कुमार, दैनिक भास्कर




Recent Comments