● केस डायरी लिखने के एवज में सब इंस्पेक्टर ने मांगा था रिश्वत

मढ़ौरा/छपरा। मढ़ौरा थाने में पदस्थापित एक सब इंस्पेक्टर को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर पटना ले गई। गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर प्रभाकर भारती मढ़ौरा थाने में पदस्थापित है।जिनकी गुरुवार की शाम को मढ़ौरा थाना परिसर के बगल स्थित सरकारी आवास से निगरानी की टीम द्वारा द्वारा गिरफ्तारी की गई। बताया जाता है कि सादे लिबास में पहुंची निगरानी की टीम ने अपनी वाहन को थाने से कुछ दूर पर ही अपनी वाहन लगाकर थाना परिसर पहुंची थी और सरकारी आवास से सब इंस्पेक्टर प्रभाकर भारती को गिरफ्तार कर पैदल ही वाहन तक लेकर आयी और अपनी वाहन में बैठाकर पटना के लिए रवाना हो गई। मिल रही जानकारी के अनुसार मढ़ौरा कांड संख्या 380/22 में सब इंस्पेक्टर प्रभाकर भारती केस का आईओ थे और उन्होंने केस डायरी लिखने के एवज में रिश्वत के रूप में पचास हजार रुपये और एस्कयूवी गाड़ी का मोटर्स पार्ट्स मांगा था। प्रतिवादी की शिकायत पर रिश्वत रूपी एस्कयूवी मोटर पार्ट्स लेने के क्रम में निगरानी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मढ़ौरा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर प्रभाकर भारती ने स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर जगदीश निवासी विवेक कुमार सिंह से उनके पड़ोसी से हुए मारपीट और घर मे हुए तोड़फोड़ के मामले में दर्ज कांड के पैरवी के क्रम में अपने एसयूवी वाहन का मोटरपार्ट्स की मांग की थी। विवेक कुमार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग में कर दिया । जिसके बाद निगरानी ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया और सब इंस्पेक्टर प्रभाकर भारती को लेकर पटना रवाना हो गई।

निगरानी टीम ने मढ़ौरा थाना की सरकारी मोबाइल फोन को परसा थाना पुलिस को सौंपा :

वाक्या ये है कि मढ़ौरा के सब इंस्पेक्टर प्रभाकर भारती के पास गिरफ्तारी के समय सरकारी मोबाइल फोन भी भी था, जिसको निगरानी की टीम ने अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई। लेकिन पटना जाने के क्रम निगरानी टीम को सोनहो में इसकी जानकारी हुई कि गिरफ्तार सब इंस्पेक्टर के पास से बरामद मोबाइल फ़ोन मढ़ौरा थाने की सरकारी मोबाइल फोन है। तब जाकर निगरानी की टीम ने परसा थाना को सरकारी मोबाइल सुपुर्द कर दिया और इसकी जानकारी मढौरा पुलिस प्रशासन को दे दी।जिसके बाद मढ़ौरा पुलिस प्रशासन ने सरकारी मोबाइल फोन को परसा थाने से लाने की जुगत में लगा था।मालूम हो कि गुरुवार को इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अकील अहमद किसी केस को लेकर छपरा कोर्ट गए हुए थे, जिसको लेकर थाने का सरकारी मोबाइल फोन व प्रभार सब इंस्पेक्टर प्रभाकर भारती के पास था।