सारण जिला हैंडबॉल संघ की नई कार्यकारिणी गठित, कृष्णमोहन सिंह बने अध्यक्ष
ロ सर्वसम्मति से चेयरमैन के पद पर डॉ.हरेंद्र सिंह व महासचिव के पद पर संजय कुमार सिंह का हुआ चुनाव

छपरा : सारण जिला हैंडबॉल संघ की त्रिवार्षिक आम सभा सीपीएस छपरा के सभागार में हुई। बैठक में हैंडबॉल प्रतियोगिता की सफलता एवं खिलाड़ियो के नियमित प्रशिक्षण सहित कई मुद्दों पर सदस्यों ने अपने विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता जिला संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह ने की जबकि जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन रखा। बैठक में राज्य संघ के पर्यवेक्षक के रूप में संजय पाठक शामिल हुए।

बैठक के दूसरे सत्र में सर्वसम्मति से नई कार्यकरिणी का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमे कृष्णमोहन सिंह – अध्यक्ष, डॉ हरेन्द्र सिंह – चेयरमैन, संजय कुमार सिंह – महासचिव, बासुदेव प्रसाद – कोषाध्यक्ष, जबकि संरक्षक के लिए जितेन्द्र कुमार सिंह, शैलेन्द्र प्रताप , डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव, प्रो आभाराज सिंह, सत्येन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष- मजिस्टर सिंह, जमादार राय, राकेश कुमार सिंह, जाकिर अली, संजय सिंह , संयुक्त सचिव रीतेश कुमार, संतोष गुप्ता, अभिषेक सिंह, सचिदानन्द ओझा, अंजली कुमारी, प्रशिक्षक- अविनाश पाण्डेय , रितांजली कुमारी,
जबकि कार्यसमिति में अरुण कुमार पाठक, रमेश सिंह, मुरारी सिंह, अजीत सिंह , संगम बाबा, यशपाल सिंह, धनञ्जय सिंह, कुणाल कुमार, राजेश सिंह , योगेन्द्र प्रसाद, मनोकामना सिंह , अजीत कुमार सिंह, अरुण कुमार दास , संजीव कुमार , संजय सिंह ,रंजन सोनी मनोनीत किये गये।




Recent Comments