परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर । प्रखंड क्षेत्र स्थित शुक्रवार को महाराणा प्रताप न्यास समिति ने आदर्श ग्राम नरहन में कोरोना वायरस बचाव को ग्रामिणों को जागरूक किया गया । महाराणा प्रताप न्यास समिति के सदस्यों ने ग्रामीणों को कोरोना से बचने के उपाय एवं बचाव सामग्री वितरित की गई। उक्त गांव निवासी अभय सिसोदिया ने बताया की सावधानी ही बचाव हैं। कोरोना से बचने के लिऐ साफ सफाई बहुत जरूरी हैं। आर के राणा के नेतृत्व में महाराणा प्रताप न्यास समिति के 50 से भी ज्यादा सदस्यों ने अलग अलग टुकड़ी बना कर गाव के हर एक मुहल्ले मे जाकर, घर घर एक एक व्यक्ति से मिल कर के कोरोना से बचने का उपाय बताया। गाँव में जागरूकता कार्यक्रम कराने के पीछे सबसे बड़ा योगदान इंजीनियर प्रियेष कुमार सिंह का रहा। आज जब ग्रामीणों को कोरोना के बारें मे बताया का रहा था तथा साबुन से कैसे हाथ को 20 सेकेंड तक धोना हैं बताया जा रहा था तो गाँव के प्रबुद्ध लोगो मे डा. हर्देशवर सिंह, सुनील सिंह मुखिया पति, डा. सुरेंद्र नाथ सिंह, विक्रांत सिंह, सुनील शास्त्री जी महाराज, राजीव कमल सिंह, गप्पू सिंह, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कृष्णा सिंह, अखिलेश गिरी आदि ने भूरि भूरि प्रशंसा की। जागरूकता कैंपेन मे मुख्य रूप से राजीव कुमार सिंह, सुजीत यादव, सेतु सिंह, मुन्ना सिंह, चंदन सिंह, सीटू मिश्रा, दीपक सिंह, गोलू सिंह, विक्की कुमार, अश्वनी सिंह, नेहाल सिंह, पवन सिंह, प्रशांत मिश्रा, कमलेश कुमार, राधेश्याम गोंड, देवानंद मिश्रा, विकी मिश्रा, अभिषेक सिंह, अनुज सिंह, राहुल प्रसाद, हनी सिंह आदि ने भूमिका निभाई ।




Recent Comments