सारण :एसएफआई करेगी सारण जिला शिक्षा पदाधिकारी का घेराव
————————————–
संजय कुमार पांडेय
—————————————-
छात्र संगठन एसएफआई की सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अपने अवैध वसूली अभियान के तहत तीसरे दिन गाँधी हाईस्कूल रतनपुरा,छपरा मे पहुंचा जहा 
छात्रों से अवैध वसूली जारी था ।एसएफआई की प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानाध्यापक से वर्ता की  जिससे मालूम चला कि विद्यालय मे छात्रों से रि-रजिस्ट्रेशन फी के नाम पर 40 रुपये,इंटरनेट के नाम पर 50 रुपये तथा शिक्षक विदाई समारोह के नाम पर 30 रुपये की अवैध वसूलीकी जा रही है जो वोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा है ।
                                  प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे एस एफ आई जिला सचिव शैलेन्द्र यादव ने प्रधानाध्यापक से दो टुक शब्दों मे कहा कि विद्यालय प्रशासन द्वारा ली गई अवैध राशि की वापसी नही हुई तो उग्र आंदोलन का सामना करना पडेगा ।जिसकी  सारी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की होगी।
प्रतिनिधिमंडल ने यह तय किया कि पुरे जिले मे छात्रों से हुई अवैध वसूली की वापसी एवं दोषी व्यक्तियों पर विभागीय  कार्यवाई करने हेतु दिसम्बर के अंतिम सप्ताह मे जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष जंगजू प्रदर्शन होगा ।
प्रतिनिधिमंडल मे मुख्य रुप से जिला सचिव शैलेन्द्र यादव,जिलाध्यक्ष विकास तिवारी,नगर संयुक्त सचिव अर्जुन सिंह,आलोक कुमार,विश्वजीत कुमार,छोटू कुमार,विकास कुमार शामिल थे ।