सारण: छात्र की मौत से आक्रोशित लोग करेंगे विधालय मे तालाबंदी 
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विधालय मौजमपुर के छात्र की बोलेरो की ठोकर से हुई मौत के बाद आक्रोशित लोगो ने शुक्रवार से विधालय मे तालाबंदी करने का निर्णय लिया है ।
ग्रामीणों का कहना है कि तत्कालीन जिलाधिकारी ने 2009 मे ही बच्चो की सुरक्षा को देखते हुए सड़क के दोनो तरफ विधालय का भवन बनाने का आदेश दिया था । लेकिन आज तक केवल भवन का ढ़लाई न होने से भवन अधुरा पड़ा हुआ है ।
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के पास काफी दौड़ लगायी लेकिन कोई परिणाम नही निकला ।
ग्रामीणो का कहना था कि सामुदायिक भवन मे भी रोड के दक्षिण तरफ विधालय को चलाया जा सकता था लेकिन नही चलाया गया अगर सामुदायिक भवन मे विधालय को चलाया जाता तो यह दुर्घटना नही होती ।