सारण :चोरी की बाइक के साथ तीन युवक धारायें
मढ़ौरा (सारण)
गौरा ओपी क्षेत्र मोथहा गांव में चोरी की बाइक के साथ तीन युवक को पुलिस ने पकड़ा है । बताया जाता है बुधवार देर संध्या को पुलिस ने गुप्त सुचाना पर गांव में छापेमारी की । जिसमें एक पकड़े गये युवक की निशानदेही पर उसी के घर के पिछे बासवारी में छुपा के रखे गये एक बाइक बरामद हुआ है । पुलिस ने अन्य दो युवकों को भी पकड़ा है । पकड़े गये युवक में बंटी सिंह , अनुज ठाकुर और ब्रजेश ठाकुर बताये जाते है । इस सम्बंध में ओपी इंचार्च हरे राम सिंह ने बताया की पुलिस छापेमारी में गई है ।मामले सामने आने पर सत्यापन के बाद ही स्पष्ट कुछ हो पायेगा ।