सारण :चोरी की घटना को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम 
अमनौर /सारण 

  अमनौर थाना  क्षेत्र अपहर हाईस्कूल पास के  शनिवार की देर रात  दो दुकानों से चोरों ने हजारों की संपत्ति उडा़यी. घटना के संबंध में बताया जाता है शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने अपहर निवासी दहाड़ी सिंह के जेनरल स्टोर्स व किसनाथ भगत एक छोटे से होटल के खपरैलनुमा  दुकानों के छप्पर को तोड़ दुकान में घुस चोरी करने लगे. वहीं दुकान के पास कुछ लोगों की होने आहट सुन शोर मचाते हुए  गांव के कुछ लोगों को जगाया.  जहां लोगों की हो हल्ला देख चोर भाग खड़े हुए. जब दुकानदार दुकान खोल देखा तो उपर का छप्पर टूटा हुआ पाया.  वही होटल के पल्ला टुटा हुआ पाया. और हजारों की संपत्ति भी गायब पाये.  इसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस ने को दिया जहां अमनौर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार दल- बल के साथ मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया.  पुलिस को मौके से चोरों के गिरे पर्स  मिला. जिसमें उसके फोटो सहित आधार कार्ड भी बरामद किया गया. उक्त घटना के बाद आक्रोशित  लोगों ने  एसएच 104 अमनौर – भेल्दी रोड को जाम कर दिया. साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. पीड़ित दुकानदार दहाड़ी सिंह व किशनाथ भगत सहित स्थानीय रामचन्द्र सिंह रामायण सिंह  ने बताया कि कई बार हाईस्कूल से चोरी गयी दर्जनों कम्प्युटर के साथ -साथ इन दुकानों में चोरी हो चुकी है बावजूद पुलिस अबतक कोई कार्रवाई नहीं कर सकीं है. आक्रोशित लोगों ने चोरों को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे. इधर जाम की  सूचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस  व स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर   शांत कराया. साथ ही चोरों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. तब जाकर लोग शांत हुए जिसके बाद जाम हटाया गया. इधर अमनौर पुलिस ने  बरामद पर्स  से मिले फोटो के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि जल्द ही इस घटना में संलिप्त चोरों को गिरफ्तारी  कर ली जायगी.