दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी )की चनपटिया बाजार शाखा सम्मेलन के अवसर पर का.जगरनाथ यादव द्वारा झन्डोतोलन से शुरू हुआ ।खुला अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री का.प्रभुराज नारायण राव ने केन्द्र व राज्य सरकार को जन विरोधी करार देते हुए जन आन्दोलन खड़ा करने का आह्वान किया ।सत्ता में आने के बाद प्रधान मंत्री मोदी ने किसानों ,मजदूरों ,नौजवानों को धोखा दिया है ।अपनी वायदे से मुकर रही है ।पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है ।भूमिहीनों को वास की जमीन नहीं दी जा रही है ।बाढ़ पीडितों को अबतक राहत नहीं दिया गया ।इसके विरुद्ध लड़ना होगा ।
     शाखा मंत्री का.अली राजा ने प्रतिवेदन प्रस्तूत्त किया ।जिसपर साथियों ने अपना सुझाव दिया ।का.अली राजा पुन: मंत्री चुने गये .समापन का.जगरनाथ यादव ने किया ।इस अवसर पर का.म .वहीद ,जग नारायण शुक्ला ,म .महफूज़ राजा ,राजा साह ,म .सहीम आदि ने भी विचार दिया ।