सारण :किराना दुकान का फाटक तोड़कर,हजारो रुपये की चोरी
तरैया।30.01.2018
उसरी बाजार पर सोमवार की रात्री अज्ञात चोरो ने एक किराना दुकान का फाटक तोड़कर हजारो रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली है।दुकानदार उसरी-नवरत्नपुर निवासी ओमप्रकाश साह ने इस संबंध में एक शिकायत प्रतिवेदन थाने में दिया है।पीड़ित का कहना है कि वह दुकान सोमवार की संध्या बंद करके घर चला गया।रात्री में अज्ञात चोरों ने दुकान का फाटक तोड़कर गले से 10500 रुपये नकद तथा सर्फ,साबुन एवम आवश्यक सामग्री चोरी कर लिया है।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जाँच किया जा रहा है।