सारण :आपसी विवाद में  प्राथमिकी दर्ज

राजू सिंह की रिपोर्ट
—-
बनियापुर (सारण)
सहाजीतपुर  थाना क्षेत्र के मरीचा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के किरण देवी ने तीन  व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता मरीचा निवासी किरण देवी ने तीन को नामजद किया है। जिस मामले में पीड़िता द्वारा दारा महतो, मुन्ना महतो व रामरेखा महतो पर गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगा तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले की जांच परताल कर रही है।