घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

• शूटर राजू नट के साथ कट्टा व कारतूस बरामद, मुख्य आरोपी सुनील राय पर पहले से दर्ज हैं 20 केस

दैनिक खोज खबर/दरियापुर(सारण)। थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में 13 जुलाई 2025 को दिनदहाड़े हुई शिक्षक सुनील राय की गोली मारकर हत्या और कार चालक कांग्रेस राय के घायल होने के मामले में सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल  दरियापुर थाना क्षेत्र के पुरई गांव निवासी शूटर राजू नट समेत मुख्य आरोपी सुनिल राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। शूटर राजू नट के पास से एक कट्टा, दो जिंदा गोली और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। राजू नट के खिलाफ दरियापुर और परसा थाना में पांच आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं इस कांड में शामिल मुख्य आरोपी सुनील राय, जो परसा थाना के फतेहपुर गांव का निवासी है, उसके खिलाफ बीस मामले दर्ज हैं। बताया गया कि दोनों आरोपियों ने शिक्षक की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मामले की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम एसआईटी बनाई गई थी, जिसमें दरियापुर, परसा और गड़खा थानों की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। मालूम हो कि बीते रविवार की सुबह दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में शिक्षक संतोष राय एवं उनके साथी कांग्रेस राय को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था। जिसमे इलाज के क्रम में जख्मी शिक्षक की मृत्यु हो गई।। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। मृतक की पहचान संतोष यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई, जो गांव के ही विक्रम राय के पुत्र थे और पेशे से शिक्षक थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संतोष यादव अपने सहयोगी कांग्रेस राय के साथ चार पहिया वाहन से निकल ही रहे थे, तभी पहले से घात लगाए नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें नजदीक से निशाना बनाया। गोली लगते ही दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर परसा सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने संतोष यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल को गंभीर हालत में पीएमसीएच पटना रेफर किया गया। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा, तीन जिंदा कारतूस बरामद किया था। घटना की सूचना मिलते ही दरियापुर पुलिस के साथ-साथ सारण एसपी, एसडीपीओ और एफएसएल टीम मौके पर पहुंच जांच की। घटना के बाद मामले में पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया था।