रेल संरक्षा आयुक्त शुक्रवार को मंडुवाडीह- वाराणसी जं के मध्य सम्पन्न दोहरीकरण कार्य का करेंगे निरीक्षण
वाराणसी : रेल संरक्षा आयुक्त,पूर्वोत्तर परिमंडल ए.के.जैन दिनांक 11.01.2019 शुक्रवार को मंडुवाडीह- वाराणसी जं के मध्य सम्पन्न दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे मंडुवाडीह से वाराणसी कैंट स्टेशन तक स्पीड ट्रायल भी करेंगे। रेल संरक्षा आयुक्त अपने सी आर एस स्पेशल से स्पीड ट्रायल करेंगे, इस दौरान अधिकतम गति से गाड़ी का संचालन होगा जिससे इस ट्रैक के आस पास रहने वाली जनता को सतर्क और जागरूक होने की चेतावनी दी जाती है ।
अतः आम जनता को सूचित किया जाता है कि उक्त निरीक्षण व स्पीड ट्रायल के दौरान इस नवनिर्मित रेल पथ के समीप न जाएं और अपने बच्चों और पालतू पशुओं को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें।
*अशोक कुमार*
जनसंपर्क अधिकारी
वाराणसी




Recent Comments