मशरक। महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पैक्स अध्यक्ष विजयेन्द्र तिवारी के घर पहुंच मृतक के परिजनों को सांत्वना दी तथा ढाढस बढाया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह से बात की तथा गंगा नदी में डुबे युवक के परिजन को सरकार द्वारा मिलने वाली आपदा विभाग से चार लाख रूपये मुआवजा राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि इसके अलावे भी सरकार द्वारा जो भी मुआवजा राशि मिलना चाहिए उसे जल्द दिलवाया जाएगा। मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता कामेश्वर सिंह, मशरक सीओ ललित कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद संजय कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि संतोष कुमार “परमार” मशरक भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रविरंजन सिंह मंटू, बीरबल प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि मशरक प्रखंड के सोनौली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विजयेन्द्र तिवारी के भतीजा एवं रविन्द्र कुमार तिवारी के पुत्र रोहित तिवारी पटना में रह कर कम्पिटीसन का तैयारी करता था ,यह घटना उस समय घटी जब वह गंगा नदी में हाथ पैर धो रहा था कि नदी में पैर फिसल गया। बाद पर पुलिस प्रशासन के सहयोग से रोहित का शव गंगा नदी से बरामद किया गया।