
छपरा । दरियापुर में वर्षा एवं ओलावृष्टी के कारण जिला के किसानों की फसल क्षति विगत महीनों से होते जा रहा है। जिसकी सूचना भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह एवं आनन्द सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राजीव प्रताप रूडी को दिया ।जिसके बाद सांसद रूडी ने संज्ञान में लेते हुए बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार से दूरभाष पर बात किया और अपने जिला के किसानों की स्थिति से अवगत कराये।उसके बाद दरियापुर प्रखंड के हल्दिया चवर में कृषि विभाग के संयुक्त कृषि निर्देशक विजेंद्र चौधरी एवं जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों की फसल क्षति का जाँच किया।ज्ञात हो कि फरवरी एवं मार्च महीने में जिला के किसानों की फसल क्षति के क्षतिपूर्ति के लिए सांसद रूडी ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर राकेश कुमार सिंह को कृषि मंत्री को पत्र लिखकर किसानों की फसल क्षतिपूर्ति के लिए एक ज्ञापन सौंपा था।सांसद रूडी अपने क्षेत्र की समस्या के लिए विभागीय अधिकार से हमेसा वार्तालाप कर रहे है। विभागीय अधिकारी के जाँच के समय दरिहारा पंचायत का किसान आनन्द सिंह,अरुण सिंह, राजेन्द्र राय ,पवन सिंह,केदार सिंह मनपुरा पंचायत से अरविंद सिंह ,सतिश सिंह अपने समस्या से अधिकारी को अवगत कराया।अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आपको क्षतिपूर्ति का लाभ मिलेगा।जिससे किसानों की चेहरा पर खुशी का रौनक़ आया है।किसान अपने क्षेत्र के सांसद रूडी को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।




Recent Comments