उसरी के धनौती में किसान चौपाल आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान;

हसनपुरा(सीवान )प्रखण्ड के उसरी पंचायत के धनौती में शुक्रवार को कृषि जागरूकता महाभियान के तहत एक दिवसीय किसान चौपाल सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अवध किशोर राम ने की। किसानों को संबोधन करते हुए बीएओ श्री राम ने कहा कि किसानों के हित के लिए राज्य सरकार व केंद्र सरकार के द्वारा चल रहे सभी योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए मुख्य योजनाओं में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मानधन योजना, मत्स्य पालन, पशु पालन, जल जीवन हरियाली योजना सहित कई योजनाएं के बारे में बताया। वही इस वर्ष प्रखण्ड़ के सभी किसानों को ऑनलाइन प्रकिया से माध्यम से बीज वितरण किया जा रहा है। साथ ही 40 किलों गेंहू 50% अनुदान पर अनुदानित दर 725 रुपये में मिल रहा है। और जिरोटिलेज गेंहू 27 सौ प्रति कीट है। सरकार किसानों को कृषि यंत्र से लेकर बीज तक अनुदानित दर पर उपलब्ध करा रही है। किसान वैज्ञानिक तरीके से कम लागत से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। किसानों को वैज्ञानिक तरीके से रबी की खेती करने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारियां दी। साथ ही उन्होंने बताया कि फसल को काटने के बाद अवशेष को खेत में नहीं जलाने की सुझाव दिया। वही किसानों को श्री विधि, जीरो टिलेज मशीन से गेंहू बुआई करने की सलाह दी। बताया कि जीरो टिलेज से गेहूं की खेती करने से किसानों को लागत में प्रति एकड़ दो हजार रुपये की बचत होती है। वहीं उत्पादन भी अधिक होता है। मौके पर प्रखण्ड़ उद्यान कृषि पदाधिकारी श्यामलाल कुमार, कृषि समन्यवक वेद प्रकाश, सोनू कुमार, अजित कुमार, रामजीत सिंह, संतोष सिंह, राजकिशोर ठाकुर व किसान सलाहकार रामेश्वर यादव, पुनीत कुमारी, जवाहर राम, राजेश कुमार शर्मा, सुरेश यादव, कलाम अंसारी के अलावे राहुल पांडेय, मकसूदन पांडेय, परमानन्द ठाकुर, अवधेश महतो, चुनु पांडेय के अलावे दर्जनों किसान उपस्थित थे।