सवारी लदी ऑटो खाई मेंं पलटने से दो महिलाओ समेत आधे दर्जन यात्री चोटिल, चालक फरार
डोरीगंज (छपरा ) : दिघवारा से छपरा आ रही सवारी लदी एक ऑटो अनियंत्रित हो विष्णुपुरा गाँव के समीप सड़क किनारे खाई मे पलट गई जिस घटना मे जख्मी दो महिलाओ समेत करीब आधे दर्जन यात्री चोटिल हो गए ।
घटना सोमवार की देर संध्या साढे सात बजे की है जख्मी दोनो महिलाए विष्णुपुरा नयका टोला की निवासी बताई जाती है जिन्हे स्थानीय लोगो के द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु एक नीजी क्लिनिक मे भर्ती करा फोन से सूचित कर परिजनो के हवाले कर दिया गया
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो दिघवारा से सवारी लोड कर छपरा आ रही थी तभी विष्णुपुरा गाँव के समीप विपरीत दिशा से आ रही किसी वाहन की तेज रौशनी के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो एकाएक सड़क किनारे खाई मे पलट गई जहाँ मौके पर मौजूद गाँव के कुछ युवको की मदद से यात्रियो को बाहर निकाला गया इस दौरान ऑटो चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया ।




Recent Comments