मांझागढ़ गोपालगंज सर्प डंस से एक महिला की मौत हो गयी ।घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है ।कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र मड़वा टोला गांव के हीरालाल भगत के 65 वर्षीय पत्नी शनिवार की रात्री आपने मवेशी को खिलाने के लिए दलान में रखे भूसा को निकाल रही थी इसी विच भूसे में बैठे जहरीले सर्प ने डंस लिया घटना घटते ही परिजन इलाज हेतुअस्पताल ले कर जा रहे थे। कि रास्ते मे ही मौत हो गयी जिससे परिवार में चीत्कार मच गया वही गांव में मातम छा गया ।मृतका के दो पुत्र और तीन पुत्री है ।पुत्र और पुत्रियों की शादी हो चुकी है । मृतिका ही घर को संभाले रहती थी ।पुत्र अशोक पाल् अखिलेश पाल पुत्री सरोज देवी ,गायत्री देवी ,ज्ञानती देवी का रो रो कर हालत खराब है ।