
दैनिक खोज खबर/भेल्दी(सारण)।जिला प्रशासन के सहयोग से सारण साइकिलिंग संघ द्वारा दो दिवसीय 18 वीं राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का रविवार को संपन्न हो गया।सेंट जोसेफ एकेडमी सरायबक्स गड़खा में आयोजित समापन समारोह का विधिवत उद्घाटन अमनौर विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह व छपरा विधायक छोटी कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर दिया।रविवार को आयोजित साइकिलिंग रेस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जुनियर बालक वर्ग में रोहताष के प्रिंस-प्रथम, पूर्वी चंपारण के रीतिक-द्वितीय व दशरथ-तृतीय, सब जुनियर बालिका वर्ग मेें वैशाली की शालिनी-प्रथम, मधेपुरा की पुजा-द्वितीय व कटिहार की सीमा-तृतीय, जुनियर बालक वर्ग में पुर्णिया के आर्यन-प्रथम, सिवान के शशि यादव-द्वितीय व मोतिहारी की शौर्या-तृतीय,
सीनियर बालक वर्ग में गया के पह्लाद कुमार-प्रथम, कैमूर के नीतीश कुमार-द्वितीय व विकास कुमार-तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग में सारण की सुहानी कुमारी-प्रथम, पुर्णिया की शालिनी कुमारी-द्वितीय व सिवान की गुड़िया कुमारी-तृतीय स्थान प्राप्त की।
इस मौके पर अमनौर बीडीओ राजीव कुमार सिन्हा, भेल्दी थानाध्यक्ष श्रवण कुमार पाल, गड़खा सीओ नीली यादव
शिक्षक अम्बुज कुमार झा, देवकुमार सिंह, डॉ.सुरेश कुमार सिंह, सुधांशु सिंह, अजीत सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments