
दैनिक खोज खबर/छपरा।सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दर्शन नगर, छपरा की शारीरिक आचार्या रंजीता रंजन का स्थानांतरण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बटहाँ हो गया है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भावभीनी विदाई सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमरनाथ प्रसाद ने कहा कि रंजीता रंजन ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, खेलकूद, योग और शारीरिक शिक्षा के माध्यम से छात्रों को प्रेरित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली हमेशा याद की जाएगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आचार्या रंजीता रंजन का स्नेहपूर्ण व्यवहार और अनुशासन सदैव प्रेरणादायी रहेगा। इस दौरान प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव और सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।

विदाई समारोह में भावुक होते हुए आचार्या रंजीता रंजन ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि यहाँ की स्मृतियाँ उनके लिए अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम में राजेश कुमार पाठक, राजेश कुमार, अनिल कुमार आजाद, मणि भूषण सिंहा, पंकज पांडेय, प्रकाश कुमार, नीलू कुमारी, ऋचा गुप्ता, स्वाति, निशा कुमारी, प्राची सहित विद्यालय के अन्य आचार्य-बंधु, भगिनी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




Recent Comments