48 वी सीनियर महिला हैंडबॉल के लिए 19 सदस्यीय बिहार टीम दिल्ली रवाना
◆लक्ष्मीपुर मैरवा प्रशिक्षण केंद्र से टीम हुई रवाना

पटना 【 21 दिसम्बर】: दिल्ली में 22 से 27 नवम्बर तक आयोजित 48 वी सीनियर राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 19 सदस्यीय बिहार महिला टीम रवाना हुई । लक्ष्मीपुर मैरवा सीवान में आयोजित 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर से बिहार टीम को अतिथियों को उपस्थिति में बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने रवाना किया। मौके पर प्रशिक्षण शिविर प्रभारी सह सीवान हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक , बिहार हैंडबॉल के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह , क्रीड़ा भारती सिवान अध्यक्ष डॉ रत्नेश सिंह, सचिव रोहित सिंह , प्रांतीय मंत्री नवीन सिंह परमार , राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश सिंह , अभिषेक कुमार सिंह, सलमा खातून उपस्थित रहे।
टीम कैप्टन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी , टीम कोच अनुभव कुमार , टीम मैनेजर विवेक कुमार है।जबकि बिहार टीम में सीवान से सुमन कुमारी, खुशबू कुमारी, राधा कुमारी, चंदा कुमारी, रागिनी कुमारी , खुशबू कुमारी, बेगूसराय से सुषमा, कल्पना, बुलबुल, ऋतुप्रिया, सारण से अंजली कुमारी, पटना से तनु कुमारी, बिहार पुलिस से खुशबू कुमारी, एकलव्य से दीपिका , शेखपुरा से प्रेरणा कुमारी , भागलपुर से विनिता कुमारी शामिल है।




Recent Comments