समस्तीपुर :वाचिका कालिंदी भारती का हुआ आगमन
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

शाहपुर पटोरी
शाहपुर पटोरी “दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान” द्वारा आगामी 18 से 24 मार्च 2018, समय संध्या 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक। जी.बी.उच्च विद्यालय के सामने बालो बाबु के भूमि पर शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है,
जिसके लिए लगभग सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कथा व्यास महा मनस्विनी साध्वी सुश्री कालिंदी भारती जी का पूरी कथा टीम के साथ शाहपुर पटोरी के पावन भूमि पर पदार्पण हो चुकी है उनके आगमन पर क्षेत्र में उत्साह व खुशियों की माहौल बन चुका है, कथा व्यास के आगमन पर सैकड़ों लोगोंने जंदाहा बाजार से धर्म ध्वजा युक्त चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों द्वारा अगवानी करते हुए राम बिनोद मिश्रा के दरवाजे पर फूल मालाओं एवं गुलदस्ताओं से भव्य स्वागत किया।
कथा के मुख्य यजमान प्रोफेसर डॉक्टर देवनंदन चौरसिया एवं राजकुमारी चौरसिया के अलावे राम विनोद मिश्रा, कौशल किशोर मिश्रा, प्रमोद कुमार मिश्रा, रंजना मिश्रा संचालिका,मातृ प्रेरणा सत्संग बहादुरपुर पटोरी, कुमारी नीलम मिश्रा, श्रीमती माधुरी मिश्रा, श्रीमती सुशीला देवी, रामभवन चौधरी उर्फ बालों बाबु,श्री विजय कांत राय (पूर्व मुखिया), अवधेश कुमार सिंह अभियंता, विशेश्वर ठाकुर उर्फ जिला केसरी , मनोज माझी,छोटू राय शिवकुमार शर्मा, रामचंद्र चौधरी, सीताराम चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भव्य स्वागत किया