आधार कार्ड पर सुधार लिए मांग रहा था 50 रुपया, नहीं देने पर कर्मी ने आंख किया जख्मी
#नगर पंचायत कार्यालय मढ़ौरा का मामला :

मढ़ौरा(सारण)
सरकार के तरफ से आधार कार्ड बनाने,सुधार करने के लिए रखे गये एजेंसी के कर्मी ने एक युवक पर हमला कर आंख को बुरी तरह से जख्मी से जख्मी कर दिया। युवक का अपराध इतना भर था कि एजेंसी के कर्मी के 50 रूपया मांगने पर युवक ने इनकार कर दिया था। जख्मी युवक मढ़ौरा स्टेशन रोड निवासी अजय कुमार गुप्ता बताया गया है। अजय के अनुसार वह अपनी बहन आधार कार्ड में नाम सुधार के लिए नपं कार्यालय गया था। कार्यालय में एजेंसी के कर्मी द्वारा पूर्व से आधार कार्ड बनाया और सुधार किया जाता था। उससे नाम सुधार के लिए एजेंसी के कर्मी श्याम कौड़िया निवासी सतीश कुमार सिंह ने 50 रूपये मांगे। सरकारी कार्यालय में यह कार्य निशुल्क होने के कारण उसने रूपए नहीं लगने की बात कही तो कर्मी उग्र हो गए। दबंगता दिखाते हुई पहले तो गाली गलौज की माना करने पर हमला कर दिया और एक आंख को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर नपं के कर्मी पहुंचे तब जाकर उसकी जान बची और वह वह से निकल सका। जख्मी अजय कुमार गुप्ता ने इस सम्बन्ध में थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करा कर एजेंसी कर्मी को आरोपित किया है। इस सम्बन्ध में नपं के कार्यपालक पदाधिकारी मो जमाल अख्तर अंसारी ने बताया कि कार्यालय में आधार कार्ड बनाने या नाम में सुधार का कार्य निशुल्क है। लेकिन इस हेतु पैसा लेने और मारपीट की बात सामने आई है तो उनके तरफ से कारवाई की जायेगी।