समस्तीपुर :दहेज उन्मूलन जागृति के लिये नुक्कड़ नाटक का आयोजन
#न्यूज़ इनपुट केशव बाबू

बिथान
बिथान-बाल विवाह ,दहेज प्रथा उन्मुलन अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड के गाँव कस्बों मे रह रहे लोगों के मन मे बसे सदियों पुरानी इस कुप्रथा के खिलाफ जनजागृति फैलाने के लिए।जिला से आए जिला कला जत्था टीम के कलाकार सिहमा पंचायत के केलबारी गाँव इस्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण मे गीत संगीत एव नुक्कर नाटक कर लोगों को जागरूक किया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को, के आर पी देव कुमार ने बताया कि बाल विवाह एव दहेज का लेन-देन एक अपराध है इसको हमसब मिलकर खत्म करेगें ।तथा ”दहेज लोभियों से नहीं डरेंगे 181नंबर पर फोन करेंगे” का नारा लगाए।मौके पर इंदरा आवास सहायक ओपरेन्द्र यादव,टोला सेबक अनिल ठाकुर,बिष्णु रजक, मनोज रजक, पिंकी कुमारी, राजमणी कुमार उपस्थित थे।




Recent Comments