समस्तीपुर:संवेदक से लुटे गए रुपये के साथ दो आपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू:
समस्तीपुर :समस्तीपुर एफ सी आई गोदाम के पास सड़क पर अज्ञात अपराधियो द्वारा जल संसाधन विभाग के संवेदक राजीव रंजन पांडेय से 2 लाख 50 हजार रुपये की झपट्टा मार कर भागने की घटना घटित हुई थी।07 जुलाई को संवेदक मथुरापुर एस बी आई ब्रांच से ढाई लाख रुपये निकाल कर मुख्य अभियंता कार्यलय जितवारपुर जा रहे थे । इस क्रम में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधियो द्वारा घटना को अंजाम जिया गया था।इस घटना के उद्भेदन और अपराधियों की गुरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डी एस पी प्रीतिश कुमार के द्वारा एक टीम की गठन की गई थी, टीम के अनुसंधान में एस बी आई मथुरापुर ब्रांच से मिले cctv फुटेज से सदिग्ध चेहरा एवं गोपनीय सूचना तथा तकनीकी अनुसंधान से इस कांड का उद्भेदन किया गया। जिसमे दो अपराधियो को गिरफ्तार किया गया। एक का नाम चंदन कुमार पिता गुल्ला यादव, दूसरा का नाम विकास कुमार उर्फ विनय कुमार पिता स्वर्गीय धर्मेंद्र यादव उर्फ राजेश यादव दोनों का ग्राम जुड़ावगंज थाना कोढा जिला कटिहार के रहने वाले है। यह दोनों अभियुक्त मुसरीघरारी में किराए के मकान लेकर रहत था और यही काम को अंजाम देता था।दो मोबाइल फोन घटना में घटना में उपयोग किया गया।एक ब्लू रंग के अपाची मोटरसाइकिल, छीना गया एक लाख नगद रुपये बरामद किया गया। इसके अन्य साथियों की तलास जारी है।