सामुदायिक भवन में होगा कार्यों का निष्पादन : बीडीओ

#परवेज अख्तर/सिवान,
दारौंदा : प्रखंड के शेरही गांव स्थित सामुदायिक भवन में आरटीपीएस काउंटर का उद्घाटन बीडीओ रीता कुमारी ,जीपीएस सुनील कुमार, मुखिया पूनम राय विद्यार्थी व पूर्व मुखिया मनोज राय विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर बीडीओ ने पंचायत के मुखिया , पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह के अलावा सरपंच, पंचायत रोजगार सेवक आदि पंचायत स्तर के कर्मियों को सप्ताह में तीन दिन निश्चित रूप से पंचायत सरकार भवन में बैठकर पंचायत के कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर पंचायत सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह, उर्मिला कुमारी, नदी वसीम अंसारी, अजय यादव, खलीफा गिरि, अनिल महतो, वीरेंद्र महतो, केदार राम, परदेसी साह, कामेश्वर महतो, जाहिद हुसैन, मुकेश महतो, परमात्मा महतो, मुन्ना महतो के अलावा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थें।
……………………………………