समस्तीपुर:अनियमित बिजली आपूर्ति को लेकर माकपा ने किया बैठक,चरणबद्ध आंदोलन की दी चेतावनी

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
उजियारपुर:
उजियारपुर प्रखंड के पतैली पश्चिमी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नं०- 7 के बलिरामपुर में बिजली की आँख मिचौली से परेशान ग्रामीणो ने भाकपा माले कार्यकर्ता बालेश्वर सहनी की अध्यक्षता में बैठक किया।जिसमें 11 हजार के जर्जर तार बदलने, पोल और तार लगाकर हर घर तक बिजली पहुँचाने की मांग की है। जिसमे एक और नया ट्रांसफर्मर लगाकर लो वोल्टेज की समस्या दूर करने की भी मांग भी है।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड सचिव फूलबाबू सिंह ने कहा कि परियोजना के द्वारा जहाँ भी काम कराया गया है हर जगह घटिया सामग्री उपयोग किए जाने के कारण बिजली की आपूर्ति व्यवस्था आये दिन बाधित होती रहती है।वहीं शिकायत करने पर भी कोई उचित कदम नही उठाया जाता है। जिसमें मालती पंचायत के वार्ड नं०- 2 शैखटोली में भी इसी तरह की समस्या से वहाँ के उपभोक्ता जूझ रहे हैं। इसकी भी शिकायत बिजली विभाग से किया गया है। पन्द्रह दिनों में बिजली विभाग यदि लो वोल्टेज और नया ट्रांसफर्मर लगाकर हर घर तक बिजली नही पहुँचाएगी तो चरणबद्ध आंदोलन की जायेगी। दलसिंहसराय-विशनपुर मुख्य-पथ को जाम किया जाएगा। फिर भी काम नही कराया गया तो उजियारपुर पॉवर ग्रीड के सामने अनिश्चतकालीन भूख हड़ताल शुरू किया जाएगा। मौके पर गेना सहनी, पोलिन्द्र सहनी, लालदेव सहनी, रामप्रवेश सहनी, रामलाल सहनी, राजकुमार सहनी, मनोज और रोहित कुमार आदि लोग उपस्थित थे।