बेतिया – पश्चिम चम्पारण के मनीष कुमार एवं छोटी कुमारी को पटना में किया गया सम्मानित
           
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार :– 
जिलास्तरीय दिव्यांग लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में आये थे अव्वल।
दिव्यांग लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में जिलास्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित मनीष कुमार एवं छोटी कुमारी को राज्यस्तर पर आयोजित सम्मान समारोह में उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है. दिनांक- 5.12.2017 को समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री, समाज कल्याण, श्रीमती  मंजू वर्मा की उपस्थिति में जिलास्तर पर चयनित उक्त दोनों दिव्यांग प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विदित हो कि नगर भवन, बेतिया में जिलास्तरीय निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दहेज प्रथा उन्मूलन एवं बाल विवाह निषेध विषय पर आधारित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 35 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। पश्चिम चम्पारण जिला में लेखन निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  प्लस टू मध्य विद्यालय, बैरिया के छात्र मनीष कुमार एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान  रा0 म0 वि0, बानूछापर की छोटी कुमारी ने प्राप्त किया था।