विवाहित महिला को मारपीट कर घर से निकाला

मढ़ौरा,सारण (बिहार) ।
थाना क्षेत्र के नौतन मठिया की महिला शहनाज खातुन ने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर निकाल देने का एक प्राथमिकी दर्ज करायी है । प्राथमिकी में औराई शेखटोली मुजफ्फरपुर निवासी ससुर अहमद रजा, सास जरीना खातुन, देवर इरसाद आलम को आरोपित किया है । आवेदन में कहा है कि उसका पति कोलकाता में रह कर प्राईवेट काम करता है और वह अपने ससुराल में रहती है । उसका पति काफी समय से खाने पीने का पैसा नही भेजता है । इसको लेकर वह अपने ससुर से खाने पीने का खोराकी की मांग की थी । इसी को लेकर सभी ने उसे पटक कर लात मुक्कों से मारपीट की और उसके जेवर कपड़े रखकर घर से निकाल दिया । बाद में वह अपने मयके वालों को सुचना देकर अपने घर पहुंच सकी ।