समस्तीपुर:उमेश बने मिथिला दुग्ध उत्पादन संघ के अध्यक्ष

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर
समस्तीपुर मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष उमेश राय चुने गए।ये उजियारपुर प्रखंड के लोहागिर के रहने वाले हैं।ये अपने निकटतम प्रतिद्वंदी खानपुर के भोरे निवासी विजय कुमार आजाद को 179 मत से पराजित किया।विजयी प्रत्याशी को जहाँ कुल 439 मत मिले।वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी को 260 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी बेलामेल के बैजनाथ राय को मात्र 26 मत मिले।सदर एसडीओ अशोक कुमार मंडल ने मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की। प्रबंध समिति के 12 सदस्यों में अनुसूचित जाति के कोटे से बैजू पासवान तथा मंजू देवी निर्विरोध चुने गए।वही पिछला वर्ग से दया शंकर राय निर्वाचित हुए।तथा उषादेवी निर्विरोध चुनी गई। अत्यंत पिछड़ा वर्ग से राम विनोद पंडित निर्वाचित हुए।तथा अंजू देवी निर्विरोध चुनी गई। सामान्य वर्ग से राजीव कुमार मिश्र बैजनाथ राय तथा हिंदू देवी निर्वाचित हुई।वही कुमारी शशिप्रभा चौधरी तथा रामदुलारी देवी निर्विरोध चुने गए।