समस्तीपुर:फेसबुक पर अपशब्द वायरल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज

##न्यूज़ इनपुट-केशव बाबू
वारिसनगर
वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अपशब्द का प्रयोग कर फेसबुक पर वायरल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।प्राथमिकी गांव के ही मो. जुगनू ने दर्ज कराई है। उसने बताया है कि गांव के ही रधुनान महतो का पुत्र रवि कुमार फेसबुक पर रवि चौहान नाम से आईडी बनाए हुए हैं। इसी आईडी से वह अनाप शनाप लिखकर पोस्ट करते रहता है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया हैं।क्षेत्र में शांति को भंग करने के किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा।




Recent Comments