सब्जी लेने गई महिला के घर चोरी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा अोपी क्षेत्र स्थित बजाज एजेंसी के समीप बुधवार की शाम एक महिला के घर से चोरों ने 19 हजार नकद की चोरी कर ली। जिस समय चोरों ने घटना को अंजाम दिया उस समय महिला सब्जी लेने बाजार गई थी। पीड़िता नीता देवी ने महादेवा ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। नीता देवी ने बताया कि बुधवार को मैं घर पर अकेली थी। शाम में सब्जी के लिए मोड़ पर गई हुई थी। इसी बीच दस मिनट के अंदर चोरों ने ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया, इसी बीच मेरे किराएदार ने जब पूछताछ की तो सभी चोर भाग निकले। इसके बाद किराएदार द्वारा मुझे सूचना दी गई, घर आकर देखा तो घर में रखे 19 हजार नकद की चोरी हो चुकी थी। घर में किराए पर एक जज व एक दारोगा का परिवार रहता है।