सीवान। श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वधान में जिला नियोजनालय, सीवान द्वारा आज दो दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन शाह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, सिवान परिसर में किया गया l कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक जीरादेई विधानसभा, श रमेश सिंह कुशवाहा, सांसद सिवान के प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक, सिवान , श्रम अधीक्षक, सारण एवं सहायक निदेशक नियोजन सारण-सह-प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी, सीवान के द्वारा किया गया l नियोजन मेला के प्रथम दिन कुल 18 नियोजक शामिल हुए जिसमें वर्धमान पॉलिटेक्स लिमिटेड, लुधियाना, गिन्नी फिलामेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, मथुरा, जी 4 एस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर ,मौर्य मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, पटना , ग्रोथ अकैडमी, छपरा ,त्यागी इंडस्ट्रीज ,देवास मध्य प्रदेश , सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट, सिवान, अर्जुन फाउंडेशन, सिवान, फ्यूचर जनरल लाइफ इंश्योरेंस, सिवान , शिवशक्ति बायो लिमिटेड, पटना, नवभारत फर्टिलाइजर, पटना, आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर स्किल्स, पटना इत्यादि प्रमुख हैं l इसके अतिरिक्त स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता विकास के लिए जिला उद्योग केंद्र के द्वारा बनो उद्यमी अभियान RSETI, सिवान के द्वारा स्वरोजगार के लिए उपलब्ध प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता संबंधी जानकारी दी गई l कौशल विकास के संबंध में मार्गदर्शन के लिए मेडिकल लैब टेक्नीशियन , जीडीए ,डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर,सोलर पीवी इंस्टॉलेशन एवं कुशल युवा कार्यक्रम का स्किल प्रदर्शनी लगाया गया l आज के नियोजन मेला में कुल 18 नियोजक द्वारा कुल 919आवेदन प्राप्त किए गए जिसमें से 232 का स्थल चयन किया गया l 627 शेष बायोडाटा को साक्षात्कार के बाद चयन किया जाए जाएगा l