
सारण लोकसभा के घोषित राजद प्रत्याशी ने शिल्हौरी शिव मंदिर में माथा टेक मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सम्पर्क अभियान किया शुरू

मढ़ौरा : महागठबंधन की तरफ से सारण लोकसभा के घोषित प्रत्याशी राजद के परसा विधायक पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय सोमवार को मढ़ौरा पहुंचे I मढ़ौरा के प्रसिद्द गढ़देवी मंदिर और शिल्हौरी के शिव मंदिर में पहुंच कर पहले पूजा अर्चना की और जीत का आशीर्वाद मांगा I इस अवसर पर राजद कार्यकर्ताओं की भीड़ मंदिर पर जुटी रही और कार्यकर्ता चन्द्रिका राय और राजद जिंदाबाद के नारे लगाते रहे I मढ़ौरा विधानसभा में अपने चुनाव प्रचार का आगाज करते पूर्व मंत्री ने कहा कि वे पूर्व से इस जिला के एक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे है ऐसे में उन्हें इस क्षेत्र और क्षेत्र की जरुरत का पता है I यह चुनाव दो अलग अलग विचारधारा का है देश के साथ सारण के लोगों को यह फैसला करने की आवश्यकता है कि देश कैसे सुरक्षित रहेगा I

केंद्र सरकार के कारण देश में बढ़ी है बेरोजगारी
महागठबंधन की तरफ से राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री चन्द्रिका राय ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है I देश का युवा के पास काबिलियत होने पर भी आज रोजगार नहीं है I यह आज देश की सबसे बड़ी पीड़ा है जिससे देश का प्रत्येक परिवार कही न कही से जूझ रहा है इसके खिलाफ देश भर में आन्दोलन की जरुरत है I मोदी सरकार ने संविधान और आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करने का कार्य किया है I एसटी एसटी एक्ट के साथ ढुलमुल निति अपनाने का कार्य किया है I गलत नीतियों के कारण नोटबंदी के कारण,जीएसटी के कारण के कारण देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गया है I रियालेटी सेक्टर पूरी तरह से खत्म हो गया है, नेशनल रिपोर्ट के अनुसार भी देश में बेरोजगारी चरम पर है और अब तक के इतिहास में इतनी बेरोजगारी नहीं बढ़ी I इं तथ्यों के अनुसार वर्त्तमान सरकार को हटाने की आवश्यकता है I इसके पूर्व पूर्व मंत्री का मढ़ौरा राजद के कार्यकारी अध्यक्ष उपेन्द्र मांझी और नपं नगर अध्यक्ष ललन राय ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया I
ये लोग थे उपस्थित –
राजद के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष अमनौर के पूर्व प्रमुख सुनील राय,भूटकुन यादव, युवा राजद के धनंजय कुमार, गोलू कुमार,विनोद मांझी,रालोसपा के राहुल कुमार, अंकित कुमार, कामेश्वर राय, रजनीश कुमार यादव, प्रवीन कुमार,जयमंगल मांझी सहित अन्य राजद व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे I
साभार – संजीव कुमार दैनिक भास्कर मढ़ौरा , सारण ।




Recent Comments