शिक्षक दिवस पर विधालयों मे क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं मे शिक्षक दिवस के अवसर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
प्रखण्ड के उ म वि मानुपुर जहाँगीर , बी एन एस एस मन्दिर मुसेपुर सहित अनेक विधालयों मे शिक्षक दिवस के अवसर पर क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं साथ ही विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया ।
इसी कड़ी मे मानुपुर जहाँगीर गाँव स्थित मिनर्वा कोचिंग सेन्टर पर छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी जिसके विजेताओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर सभी विजेताओं को कार्यक्रम के आयोजक महेन्द्र शर्मा , वकील कुमार गुप्ता द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से शिक्षक सुमन राय , तारकेश्वर प्रसाद ग्रामीण अरविन्द सिंह , उमेश उपाध्याय सहित सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे ।