
लहलादपुर(सारण)। सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव के शाहिद रज़ा को महर्षि चरक आयुर्वेद रिसर्च विधापीठ इंडो नेपाल एजुकेशन बोर्ड ने अंतर राष्ट्रीय स्तर पर मानद डॉक्टरेट पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया है। शाहिद रज़ा के द्वारा संकलित एवं लिखित 12 रिसर्च पुस्तकों के आधार पर राष्ट्र रत्न सम्मान एवं गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। डॉक्टर सुल्तान अहमद लखनऊ के मार्गदर्शन मे पीएचडी की उपाधि हासिल की है। उनके पिता ख़ादिम शिब्ली रज़ा बहुत ही नेक दिल ब्यक्ति है। उनकी इस उपलब्धि पर पुरे परिवार एवं ग्रामीण मे काफ़ी ख़ुशी है। शाहिद रज़ा ने कहा लोगों की सेवा ही मेरी पहली प्रथमिकता है। शाहिद की इस सफलता पर पूर्व उपप्रमुख सफीउल्लाह कुरैशी, नबी अहमद, पत्रकार अमित कुमार आदि ने उन्हें बधाई दिया।




Recent Comments