
मांझी। सीबीएसई दसवीं के रिजल्ट में प्रखंड के कोहड़ा बाजार निवासी शमीम अहमद व शहनाज परवीन की बेटी शाइस्ता शमीम ने 95 प्रतिशत अंक के साथ सफलता हासिल कर पूरे प्रखंड समेत जिले का नाम रौशन किया है। वहीं जैतपुर गांव निवासी अजय कुमार पांडेय व माधुरी देवी के पुत्र आदित्य कुमार पांडेय ने संस्कृत में पूरे 100 अंक के साथ 89 प्रतिशत के साथ सफलता हासिल कर पूरे गांव समेत विद्यालय का नाम रौशन किया है। शाइस्ता ने जहां होली किड्स इंटरनेशनल स्कूल कटरा से परीक्षा में शामिल हुई थी। हालांकि वह आइडियल पब्लिक स्कूल कोहड़ा की नियमित स्टूडेंट रही है। वहीं आदित्य जेडी पब्लिक स्कूल बंगरा का छात्र है। दोनों की इस सफलता पर परिजनों में काफी खुशी है। दोनों ने इस सफलता का श्रेय पूरी लगन के साथ कड़ी मेहनत व परिवार व शिक्षकों के भरपूर सहयोग को दिया है। शाइस्ता जहां आगे पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती है। वहीं आदित्य प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता है।




Recent Comments